फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिल्ली की टीम ने देखा जिला अस्पताल का हाल, डेंगू वार्ड में भर्ती था बुखार का मरीज, पैथोलॉजी में थी गंदगी

Mon, 17 Oct 2022 11:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिला अस्पताल में खामियां मिलीं। यहां डेंगू वार्ड में बुखार का मरीज भर्ती था। पैथोलॉजी लैब में गंदगी थी। कूलर में पानी भरा था, ये लीक कर रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए टीम ने व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू वार्ड के बाहर गंदगी मिली। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रोफेसर प्रताप सिंह और डॉक्टर प्रणव ज्योति दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड पहुंचे। यहां एक बुजुर्ग मरीज भर्ती मिला। प्रमुख अधीक्षक से पूछा कि इसमें डेंगू की पुष्टि कब हुई। इस पर उन्होंने बताया कि अभी कोई डेंगू का मरीज भर्ती नहीं है। 

डेंगू वार्ड में मिला बुखार का मरीज 

पूछने पर मरीज ने बताया कि बुखार आने पर स्टाफ डेंगू वार्ड में भर्ती करा गया है। इसे मरीज को जीरियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट कराया गया। पैथोलॉजी लैब पहुंचे तो यहां कूलर में पानी भरा था और लीक हो रहा था। इस पर कहा कि जब औरों से कूलर का पानी खाली करने के लिए संदेश दे रहे हैं और अपने यहां ये हाल है। इसका पानी तत्काल खाली करवाओ।

विज्ञापन

लैब के कक्ष में गंदगी देखकर भी टीम भड़क गई। प्रभारी की फटकार लगाते हुए सफाई के लिए सख्त हिदायत दी। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड के बाहर गंदगी और कचरा देखकर टीम ने नाराजगी जताई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि टीम की ओर से बताए निर्देश अमल में ला रहे हैं।

डेंगू के मिल चुके हैं आठ मरीज

इस साल डेंगू के अभी तक 8 मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात है कि सभी ठीक हो चुके हैं। बीते साल डेंगू के आगरा में करीब दो हजार से अधिक मरीज मिले थे। फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में भी डेंगू ने कई की जान ली। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के इलाज, जांच और साफ-सफाई की व्यवस्था का आकलन कर रिपोर्ट बनाएगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें