फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून बनाए केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को ब्लॉक मैनपुरी के गांव नगरिया में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा कि किसानों की मांगें मानकर सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। किसानों को खाद और बीज समय से और निर्धारित मूल्य पर ही मिलना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा कि किसानों की मांगों की सरकार लंबे समय से अनदेखी कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसान खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी के लिए परेशान है। किसानों की खेतों में खड़ी फसल को आवारा जानवर नष्ट कर देते हैं।
माइनरों और रजबहों की सही तरीके से सफाई नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। किसानों का शोषण रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए। जब तक केंद्र सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद उपाध्याय, अहिवरन सिंह, तिलक सिंह राजपूत, मोहरपाल सिंह, गंगा सिंह राजपूत, सोबरन सिंह शाक्य, रामबरन सिंह शाक्य, बलवीर सिंह वर्मा, महीपाल सिंह शाक्य, अयोध्या सिंह राजपूत, महेश सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें