फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बढ़ाया करों का बोझ : राजबब्बर

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजबब्‍बर - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 कांग्रेस के प्रवक्ता राजबब्बर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य वर्ग के लोगों पर करों का बोझ बढ़ा दिया है। हर चीज पर सर्विस टैक्स, पीपीएफ में भी ब्याज दर कम कर दी है। इस सरकार ने आम आदमी के पेट पर लात मारने का काम किया है। अरुण माहौर हत्याकांड पर उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया को आड़े हाथों लिया। कहा कि उसकी अपनी पार्टी में ही कोई हैसियत नहीं है।
विज्ञापन

राजबब्बर कलेक्ट्रेट से सद्भावना यात्रा को झंडी दिखाने के लिए रविवार को आगरा आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार अब विदेशों में एफडीआई के लिए हाथ पैर मार रही है, मगर विदेशों में उसकी साख नहीं है। उन्होंने डा. कठेरिया को हत्या पर राजनीति न करने की नसीहत दी। कहा, जो संस्था या समुदाय समाज को बांटने का काम करते हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खड़ा हैै। कठेरिया पर आगे कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। जो आगरा में रहते हैं मगर उनका आगरा से कोई रिश्ता नहीं है। उनकी अपनी ही पार्टी में कोई अहमियत नहीं है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें