मैनपुरी। जिले में 12 जून को आयोजित होने जा रही पीसीएस प्री परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि 12 जून को आयोजित होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए हैं। बताया कि परीक्षा कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज ब्लॉक ए और बी, राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, सीआरबी मैनपुरी ब्लॉक ए और बी, एसबीआरएल ब्लॉक ए और बी, डॉ. किरन सौजिया ब्लॉक ए और बी, जे एस मेमोरियल एकेडमी, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी, सेंट मेरीज ब्लॉक ए और बी, पंड़ित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज, श्रीजी करुणा सागर इंटर कॉलेज, अमन इंटरनेशनल स्कूल, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, एसबीआर इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर पर आयोजित होगी। परीक्षा में 12200 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं।