फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्र व्यवस्थापक ईमानदारी के साथ कराएं नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Thu, 16 Jan 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व्यवस्थापक पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 18 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक जिले के 18 केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा नामित पर्यवेक्षक की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी भी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां 17 जनवरी को ही पूरी कर ली जाएं। खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियां पूरी करा लें। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में 4791 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही बीएसए भी परीक्षा की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें