फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुलश्रेष्ठ सभा का शताब्दी वर्ष समारोह कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीकुलश्रेष्ठ सभा, आगरा अपनी स्थापना के 100 वर्ष (1925-2025) पूरे होने पर रविवार को भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रही है। इसमें देशभर से लोग हिस्सा लेने आगरा आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुलश्रेष्ठ सभा, आगरा के अध्यक्ष शशि कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 100 साल के सफर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे कुलश्रेष्ठ सभा भवन में भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण और हवन-आरती के साथ होगा। इसके बाद मुख्य समारोह का आयोजन अमल गार्डन, अरविंद पुरम, सिकंदरा बोदला रोड (शास्त्रीपुरम) में किया जाएगा।

महासचिव राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सभा का 100 साल का इतिहास और ''''''''कुलश्रेष्ठ सभा का इतिहास- एक लघु चित्र कथा'''''''' का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सम्मान समारोह में समाज के गौरव सदस्यों, वरिष्ठजनों और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक गान आयोजित होंगे।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान अध्यक्ष शशि कुमार कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम संयोजक आलोक कुमार कुलश्रेष्ठ, विशाल कुलश्रेष्ठ, अतिन कुलश्रेष्ठ आदि ने आगरा के सभी स्वजनों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें