जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर हर व्यक्ति से 40 अधिसूचित सवालों के जरिए विवरण जुटाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित कुमार की अध्यक्षता और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति में जनगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर तक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज (स्वगणना) कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर हर व्यक्ति से संबंधित 40 प्रश्नों के माध्यम से विवरण संकलित करेंगे। बेघर जनसंख्या की गणना चार जनवरी की रात होगी। वहीं, पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलाया जाएगा।
सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या गणना की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। साथ ही, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी करते हुए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।