फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाना झांकी है, पीओके अभी बाकी है...

विज्ञापन
06एमएनपी-13-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर खुशी जताते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। अनुच्छेद 370 से आजादी मिलने पर जिलेभर में मंगलवार को जश्न मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों तक लोगों ने कहीं आतिशबाजी चलाई, तो कहीं अबीर गुलाल उड़ाकर मिठाई बांटी। इस दौरान लोग ‘अभी तो यह झांकी है, पीओके अभी बाकी है...’ के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में शिष्यों और नगर के लोगों ने जश्न मनाया। कश्मीर मुद्दे को लेकर उन्होंने जमकर आतिशबाजी चलाई तो वहीं अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि केंद्र की प्रबल राष्ट्रवादी सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
इस दौरान डॉ. गयाप्रसाद दुबे, हरिश्चंद्र सर्राफ, डॉ. सौरभ मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, राहुल राठौर, कमल शर्मा, आशीष पांडेय, सुभाष मिश्रा, सुमित चौहान, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं कुरावली में मंगलवार को डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा, राहुल राठौर, मुकेश जैन, भानुप्रताप वर्मा, विक्रम वर्मा, मोहित गुप्ता, सुरेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, पिंटू गुप्ता,ऋ षभ गुप्ता, मिथुन शाक्य, अजय वैद्य आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के सभागर में एक बैठक का आयोजन किया गया।
अधिवक्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि सरकार ने कश्मीर पर फैसला लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा अधिवक्ता देश हित के लिए होने वाले हर कार्य में साथ हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता किशनपाल यादव, संजय त्रिवेदी, सौरभ पांडेय, उपदेश यादव, राजेश यादव, आशीष सक्सेना, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें