वायुसेना उपप्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
वायुसेना उपप्रमुख आरके सिंह भदौरिया के गांव कोरथ (बाह) में गर्व और गौरव की अनुभूति हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। पीओके में बंकरों को नष्ट कर 350 से ज्यादा आतंकियों को ढेर करने वाले वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर गांव में मंगलवार को जश्न मनाया गया।
सुबह खबर के साथ कारगिल में शहीद हुए गांव के लांसनायक लायक सिंह के स्मारक पर लोग पहुंचे। सेना को सलामी देते हुए जय हिंद जयघोष किया। शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह, पुतान सिंह कहा कि गांव के लिए गौरव का दिन है। शहीद स्मारक समेत घरों पर दिवाली की तरह दीये जलाये गए।
सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए वायुसेना उपप्रमुख समेत समूची वायुसेना को सलाम किया गया। गांव की गलियां भी जय हिंद के घोष से गूंज उठी। शहीद लायक सिंह की भतीजी आकृति अपनी मां रजनी के साथ शहीद की पूजा की। सेना में भर्ती होने का संकल्प दोहराया।