आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने छात्रा को ऐसा करने से रोका। घटना विश्वविश्वद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने हुई।
एत्माददौला क्षेत्र की रहने वाली आगरा कॉलेज की छात्रा प्रीति दुबे बुधवार को अपनी शिकायत लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची। छात्रा का कहना था कि उसने बीए प्रथम वर्ष 2016 की परीक्षा दी। उसमें पास दिखाया गया। इसके बाद छात्रा ने बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।
बाद में विश्वविद्यालय ने छात्रा को सैन्य विज्ञान में 24 नंबर मिलने पर फेल दिखा दिया गया। इसी से परेशान छात्रा ने बुधवार को विश्वविद्यालय में मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के अन्य लोग पहुंच गए।