फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा गुहराज निषाद की जयंती मनाई

विज्ञापन
टूंडला के सीयरदेवी मंदिर पर निषादराज गुहराज की जयंती मनाते निषाद समाज के लोग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। माता सीयर देवी आश्रम कोट कसौंदी पर महाराज गुहराज निषाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। महेंद्रसिंह निषाद ने कहा कि प्रभु श्रीराम को महाराजा गुहराज निषाद ने ही गंगा पार कराई थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व महेंद्र सिंह निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी देवकरन दिलावर ने समाज के लोगों से महाराजा गुहराज के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कप्तान सिंह निषाद , रविशंकर निषाद, शंभू दयाल, लज्जाराम, प्रतिभान सिंह, दिनेश चंद्र, सेवाराम, हेमंत कुमार, बृजमोहन सिंह निषाद, प्रमोद निषाद, कमलेश निषाद, गनपति ठेकेदार, सुरेश निषाद, गीतम सिंह, वेद सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महंत हेतदास और संचालन डालचंद्र एडवोकेट ने किया।
वहीं एटा रोड मनी की मढ़ैया पर भाजपा ने भी महाराजा गुहराज निषाद की जयंती मनाई। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद ने कहा कि महाराजा निषादराज की पूजा और उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें