फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह पांच अफसरों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में ब्लाक परिसर में निरीक्षण करते सीडीओ दिनेश कुमार सिंह । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी ने सोरों विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया जहां कई पटलों पर खामियां मिली। इस पर कुछ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई, जबकि पांच अफसरों के जवाब तलब कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ डा. दिनेश कुमार ने सबसे पहले स्थापना पटल, भंडार पटल की व्यवस्था देखी। यहां सब व्यवस्थित मिला। शिकायत पटल का निरीक्षण करते ही अनियमितताओं का अंबार मिल लग गया। कई शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका था। सीडीओ ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत की तो पोल खुलते देर न लगी। पाया गया कि भिटौनी के धर्मेंद्र की शिकायत को फर्जी रिपोर्ट के आधार पर निस्तारित कर दिया गया। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए एडीओ पंचायत डोरीलाल को प्रविष्टि दी। ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव सुजावली के अनूप सिंह की शिकायत भी फर्जी तरीके से निस्तारित की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी रामनिवास वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जवाब मांगा है। इसके अलावा अन्य अफसरों से भी जवाब तलब किया है। सीडीओ ने लेखा विभाग का भी निरीक्षण किया। यहां सब व्यवस्थित मिला। आवास पटल पर पाया गया कि कई पात्रों के आवास अधूरे हैं। जल्द ही आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने बताया कि राज्यवित्त के धन के व्यय के बारे में जानकारी की गई। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा भी की गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि रमाशंकर अनुपस्थिति मिले। उनका वेतन रोका गया है। अन्य कई कर्मचारियों की भी शिकायतें मिली उन्हें भी कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें