फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीडीओ ने देखा कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सफाई के दिए निर्देश

Sun, 05 Jan 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बाह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें 85 छात्राएं मिलीं। एक शिक्षिका और एक रसोइया गैरहाजिर थीं। सीडीओ ने छात्राओं से पढ़ाई से लेकर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में गंदगी और कचरा देखकर साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, वार्डन नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां से सीडीओ फरैरा के जन आरोग्य मंदिर पहुंचीं। टीकाकरण को लेकर उन्होंने केंद्र पर मिलीं महिलाओं से जानकारी ली। टीबी खोजो अभियान को लेकर हो रही बैठक में बुजुर्ग और बच्चों को चिन्हित करने की आशा से जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा को बीच में दवा छोड़ने वाले टीबी मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव को मरीजों के बीच में दवा छोड़ने को लेकर कारगर रणनीत बनाने के निर्देश दिए। फरैरा के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों के उपचार की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. दीपक कुमार, सौरभ भदौरिया, राजवीर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मयंक भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें