विकास भवन में कंट्रोल रूम पर शिकायतें सुनती सीडीओ और अन्य अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मतदान के दौरान सोमवार को कंट्रोल रूम की कमान मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने संभाली। यहां आने वाली प्रत्येक शिकायत का तत्काल सूचित कर निस्तारण कराया। मतदान समापन होने तक यहां विवाद व अन्य शिकायतें आती रहीं। इनमें कई शिकायतें फर्जी भी निकलीं।
जिले के 2085 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। इसके साथ ही शिकायतें भी आने लगीं। विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कमान संभाली। उनके साथ परियोजना निदेशक केके सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। किसी ने मतदान देरी से शुरू होने की शिकायत की तो किसी ने फर्जी वोट डालने की शिकायत की। सभी का त्वरित निस्तारण कराने के लिए संबंधित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही एसडीएम को भी सूचित किया गया। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कराया। इस दौरान कंट्रोल रूम सह प्रभारी सहायक अभियंता कमल कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।