मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित विकास कार्य और गंदगी देख नाराज हो गई। साथ ही बिना बताए ऑफिस से गायब रहने वाले 4 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह बुधवार को अचानक बरौली अहीर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, सबसे पहले बीडीओ कक्ष में अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल मनरेगा के बारे में सवाल किए, लेकिन संबंधित अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। आईजीआरएस से संबंधित मामले का निस्तारण न होने के कारण नाराजगी दर्ज करते हुए खंड विकास अधिकारी को समय पर पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। वित्तीय लेखा संबंधी अभिलेखों के रखरखाव ठीक तरह से न होने के कारण लेखाकार पंकज चौहान के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता लघु सिंचाई अजीत कुमार अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण महेश चंद्र, बीएमएम राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन मोनिका कुशवाह के बिना सूचना कार्यालय से गायब रहने के कारण वेतन काटने के निर्देश दिए। मनरेगा पर उपलब्ध कराई गई आधी अधूरी पत्रावली के अवलोकन पर कभी पाएं जाने पर पटल कर्मचारी को पत्रावली ठीक कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री अधूरे पड़े आवास पूरे कराए जाने, फैमिली आईडी लक्ष्य एक सप्ताह में पूर्ण कराने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर मीटिंग हॉल न होने पर सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रेषित करें। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में सफाई, पेयजल आपूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त स्वरोजगार राजन राय, बीडीओ गामा सिंह यादव, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार वर्मा, एडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।