फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि शराब के ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। एसडीएम और सीओ दुकानों की गहनता से जांच करें। किसी भी दशा में नकली शराब न बिक पाए। स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन गहनता से करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा निरीक्षण के दौरान स्कैनर से पेटी, बोतल की स्कैनिंग की जाए। शराब की बिक्री ठेके से ही हो। ढाबा, खोखा से शराब न बिक पाए। अनुज्ञापियों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे न लगवाएं तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करें। ढाबा संचालक भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
एसडीएम और सीओ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से ठेकों की जांच करें। बैंक में जमा की जाने वाली धनराशि, उपलब्ध कैश, बिक्री, रिकॉर्ड की जांच करें। नकली, पुरानी खाली शराब की बोतलों की बिक्री की निगरानी करें। अवैध शराब बनाने के लिए चर्चित गांवों में निरतंर दबिश दें।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय, एडीएम बी.राम, एसडीएम ऋषिराज, सुधीर कुमार, रतन वर्मा, रामसकल मौर्य, अनिल कटियार, मानसिंह पुंडीर, सीओ अशोक कुमार, विजय पाल सिंह, आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें