फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Mining: आगरा में सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम, फिर भी नहीं रुक पा रहा अवैध खनन; दो गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के सींगना में पकड़े अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

 
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की यमुना में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन पर अंकुश लगाने में पुलिस और खनन विभाग विफल हैं। राजस्थान सीमा से लेकर जगनेर, सैंया, शमसाबाद व ग्वालियर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कंट्रोल रूम भी बना लेकिन सारी कवायद बेकार साबित हो रही है। सिकंदरा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात सींगना से दो लोगों को गिरफ्तार कर चार ट्रैक्टर सीज किए।
विज्ञापन


सिकंदरा पुलिस ने देर रात सींगना में घेराबंदी की। यमुना से अवैध रूप से बालू खनन करके ले जा रहे सात-आठ लोगों को घेर लिया। पुलिस ने दो लोगों को दबोचा, बाकी भाग गए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सींगना, सिकंदरा निवासी उमेश और राजेश बताया। बताया कि उनका काम बालू खनन के बाद ट्रैक्टरों को गांव के बाहर हाईवे तक लाकर छोड़ना है। इसके बाद दूसरी टीम की जिम्मेदारी होती है। पुलिस ने ट्रैक्टर सीज करके केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि अवैध खनन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अब घोड़ा गाड़ी से भी भेजे जा रहे बालू

यमुनापार के पवन विहार, एत्माद्दौला में यमुना नदी में खनन किया जा रहा है। यहां कुछ दिन पहले ऊंट गाड़ियों से बालू ढोया जा रहा था। अब इनकी जगह घोड़ा गाड़ियों ने ले ली है। यहां अंधेरे में घोड़ा गाड़ियों से बालू खनन करके ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

ये भी पढ़ें - हाथ में कलावा और माथे पर तिलक: पुलिस ने पकड़े 4 चोर, बागेश्वर धाम से चुराए 19 मोबाइल; ऐसे करते थे चोरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें