फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरसात के पानी में डूबी मई गांव की सीसी सड़क

विज्ञापन
बटेश्वर मंदिरो का शिक्षक संग भ्रमण करते स्कूली बच्चे बटेश्वर के मई गांव मे सीसी सड़क पर भरा पान
विज्ञापन
बटेश्वर। मई गांव की कुशवाह बस्ती इन दिनों बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। बस्ती की मुख्य सीसी सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी न होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर पानी की निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से बारिश का पानी बहने के बजाय सड़क पर ही कई मीटर दूरी तक जमा हो गया है। जलभराव के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना गंदे पानी के बीच से ही आवागमन करना पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से क्षेत्र में संक्रमण और संक्रामक बीमारियों फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क के दोनों किनारों पर पक्की नाली बनवाने की मांग की है, ताकि इस गंभीर समस्या से हमेशा के लिए स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें