फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2024: आगरा में 10वीं में 88.75 और 12वीं में 74.20 फीसदी उत्तीर्ण, पिछले साल से कम हुए पास

Tue, 14 May 2024 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दोनों कक्षाओं का परिणाम कम रहा। 10वीं में डीपीएस के सयुज्य शर्मा को 98.6 व 12वीं में जीपीएस के पीयूष गुप्ता और माही इंटरनेशनल की दीक्षा को 98.4 फीसदी अंक मिले। 

 
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट की खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं दोनों के परीक्षा परिणाम में इस बार कम विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में 88.75 और 12वीं में 74.20 फीसदी ही पास हुए। वर्ष 2023 में 10वीं का परिणाम 91.20 और 12वीं का 75.05 था।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 10वीं में 2.45 फीसदी और 12वीं में 0.85 फीसदी विद्यार्थी कम उत्तीर्ण हैं। कक्षा 10वीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के सयुज्य शर्मा ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में गायत्री पब्लिक स्कूल (जीपीएस) के पीयूष गुप्ता और माही इंटरनेशनल स्कूल की दीक्षा ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई है। स्कूलों ने अपने स्तर पर टॉपर्स तलाशे। अमर उजाला में विद्यार्थियों के परिणाम मुख्य विषयों के प्राप्तांक के आधार पर खबर में दिए गए हैं।

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 156 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। 10वीं में 17,003 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, इसमें से 15091 उत्तीर्ण हुए। 12वीं में 14,376 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 10,667 उत्तीर्ण हुए हैं। पास के प्रतिशत के साथ विद्यार्थियों का व्यक्तिगत प्राप्तांक भी इस बार अपेक्षाकृत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें