सिंपकिस स्कूल की छात्रा अंजलि, सुमीत राहुल स्कूल के आदित्य गौतम
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के 10वीं की परीक्षा परिणाम में सिंपकिंस स्कूल की अंजलि शर्मा ने जिले में टॉप किया है। उन्होंने 99.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल के आदित्य गौतम 98.40 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे और 98.20 फीसदी अंकों के साथ शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के आयुष बघेल और राघवेंद्र सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 127 स्कूलों के 12675 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें अंजलि शर्मा ने खुद को शिखर पर स्थापित किया है। उन्हें इंग्लिश में 99, हिंदी में 100, मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) में 99, साइंस में 100 और सोशल साइंस में 99 अंक मिले हैं।
ये भी पढ़ें-
Cbse Board 10Th Result: बंपर रिजल्ट देखकर खुशी से उछले छात्र-छात्राएं, बेटों ने मारी बाजी
एडिशनल सब्जेक्ट कंप्यूटर एप्लीकेशंस में 100 प्राप्त हुए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे आदित्य गौतम को इंग्लिश 99, हिंदी में 99, मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) में 100, साइंस में 100 और सोशल साइंस 94 अंक मिले हैं। एडिशनल सब्जेक्ट कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
तीसरे स्थान हासिल करने वाले आयुष बघेल को हिंदी में 97, इंग्लिश में 97, मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) 100, साइंस में 98, सोशल साइंस में 99 अंक मिले हैं। एडिशनल सब्जेक्ट इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी में 99 अंक हासिल किए हैं।
वहीं, तीसरे स्थान पर ही काबिज राघवेंद्र सिंह को हिंदी में 98, इंग्लिश में 98, मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड) में 99, साइंस में 96, सोशल साइंस में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। एडिशनल सब्जेक्ट इन्फार्मेशन टेक्लोलॉजी में 93 अंक हैं।
फतेहाबाद में परचून व्यापारी के पुत्र ने प्राप्त किए 96% अंक
सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में फतेहाबाद के जमुना गली निवासी परचून व्यापारी राकेश गुप्ता के बेटे हार्दिक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्री महावीरजी पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। स्कूल के निदेशक आशीष शर्मा ने बताया कि हार्दिक की इस उपलब्धि पर संस्थान उनका सम्मान करेगा। वहीं माथुर वैश्य समाज ने भी हार्दिक की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।