फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th result 2019: आगरा की काजल और मथुरा की श्रेया बनीं जिला टॉपर

Thu, 02 May 2019 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की छात्रा श्रेया और काजल अग्रवाल
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) ने गुरुवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड (CBSE Result 2019) में मथुरा की 12वीं की छात्रा श्रेया ने जनपद टॉप किया है। वहीं आगरा के सिम्पकिस स्कूल की छात्रा काजल अग्रवाल जनपद टॉपर बनीं हैं। 
विज्ञापन


मथुरा के रतनलाल फूल कटोरी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा श्रेया ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बेटी की सफलता पर श्रेया के परिवार में खुशी का माहौल है। उसे बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जिले के कई अन्य विद्यार्थियों के भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं। 



आगरा के सिम्पकिस स्कूल की छात्रा काजल अग्रवाल ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। डीपीएस की  छात्रा श्रेष्ठी अग्रवाल 97.40 अंक पाकर दूसरे स्थान पर हैं। सिम्पकिस स्कूल के मुदित गर्ग 97.2 अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा के ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के छात्र प्रखर शाक्य ने 96 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। शिखर ने इंग्लिस में 92, हिंदी में 98, गणित में 100 फिजिक्स में 95 और केमिस्ट्री में 95 अंक हासिल किए हैं। वहीं कासगंज के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र विकास वार्ष्णेय ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।

मैनपुरी के सेंट मैरी स्कूल के सिद्धार्थ तापड़िया 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। सुदिती ग्लोबल एकेडमी के अभिनव दुबे ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एसबीआरएल की छात्रा कृति शाक्य के 96.80 प्रतिशत अंक आए हैं, वहीं सेंट मैरी स्कूल के निखिल ने 96.60 हासिल किए हैं। 

फिरोजाबाद के द एशियन स्कूल के छात्र अंशुल यादव ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। अंशुल ने 500 में से 489 अंक हासिल किए। अंशुल आईआईटी करने के बाद इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। इंटर का रिजल्ट आने से पूर्व अंशुल ने जेईई मेंस में भी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें