फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर के बोल: पेपर से पहले पापा ने कहा था परीक्षा नहीं ये है तुम्हारा...

Mon, 29 May 2017 08:04 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
kalindi with parent - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मथुरा के रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल की छात्रा कालिंदी अपनी सफलता पर बेहद खुश हैंं। अपनी सफलता का कारण वे पेपर से एक दिन पहले पापा की दी सीख को मानती हैं।  
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कालिंदी ने 99 प्रतिशत अंक पाकर अपने परिवार सहित मथुरा का मान बढ़ाया है। वे मथुरा जिला ही नहीं पूरे आगरा मंडल की टॉपर हैं। कालिंदी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अपने अध्यापक और अपनी मेहनत को भी देती हैं। कालिंदी का कहना है कि उन्होंने टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। इसी का फल उन्हें मिला है। अपने जूनियर्स को भी वे यही सीख देती हैं कि मेहनत करते रहो। सफलता जरूर मिलेगी।

कालिंदी बताती हैं कि पेपर से एक दिन पहले वे काफी डरी हुई थीं लेकिन मम्मी-पापा ने मनोबल बढ़ाया। बतौर कालिंदी पापा ने कहा कि ये तुम्हारी परीक्षा नहीं परफार्मेंस टेस्ट है। इसी के भरोसे वे आज इस मुकाम पर पहुंचीं। अपनी सफलता के लिए कालिंदी अपनी अंग्रेजी की अध्यापक और अपनी प्रधानाचार्य को भी श्रेय देती हैं।
विज्ञापन


वहीं रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डा. नीता सिंह भी कालिंदी की तारीफ करते हुए कहतीं हैं कि बेटियां सफलता पाने के लिए जी जान लगा देती हैं। वे अपने अध्यापक और माता-पिता के त्याग को समझती हैं। यही कारण है कि परीक्षा परिणामों में बेटियां आगे रहती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें