फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: चौकी के सामने बैरियर तोड़ पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश, गो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में गो तस्करों ने शनिवार की सुबह दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। खायरा चौकी पर मेटाडोर रोकने को लगाए बैरियर को तोड़कर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर मेटाडोर समेत एक गो तस्कर को पकड़ लिया। अन्य तस्कर भाग जाने में सफल रहे। मेटाडोर में गाय व बैल भरे हुए थे। बताया गया है कि गो तस्कर बाजना क्षेत्र से इन जानवरों को चुराकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। 

इंस्पेक्टर रामपाल सिंह ने बताया कि चौकी खायरा प्रभारी उपनिरीक्षक को सूचना मिली थी कि पिकअप मेटाडोर खैर (अलीगढ़) की ओर से आ रही है, जिसमें गोवंश लदे हुए हैं। इस सूचना पर खायरा चौकी अलर्ट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ ले जा रहे थे गोवंश

पुलिस ने मेटाडोर रोकने के लिए खायरा चौकी के सामने बैरियर लगा दिया, लेकिन गो तस्करों ने उसे तोड़कर पुलिस पार्टी पर मेटाडोर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें चौकी प्रभारी एवं उनके साथी कांस्टेबिल बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन सहित गो तस्कर पकड़ लिया। पूछताछ में गो तस्कर ने अपना नाम इकराम निवासी गांव बाबूपुर थाना हथीन जनपद पलवल बताया। उसने बताया कि वो बाजना क्षेत्र से गोवंश मेटाडोर में लाद कर कटवाने को अलीगढ़ ले जा रहा था। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने, गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें