फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनी दिवाली की खुशियां, मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, वाहन में तोड़फोड़

Sun, 27 Oct 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में शनिवार को गांव अरनोटा के पास सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। करीब 100 मीटर तक उसका शव कैंटर में फंसकर घसीटता रहा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पीछा कर फतेहबाद के पास कैंटर को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर आगरा-बाह मार्ग पर जाम लगा दिया। कैंटर में तोड़फोड़ भी की। करीब दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 

थाना क्षेत्र के गांव अरनोटा निवासी विपिन कुमार की पुत्री संध्या (6) शनिवार दोपहर ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी। गांव के समीप ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कैंटर ने उसे कुचल लिया। कैंटर में फंसा उसका शव करीब 100 मीटर तक घसीटता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

परिजनों व ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लोगों के दौड़ने पर चालक कैंटर लेकर आगरा की तरफ भागने लगा। इस पर लोगों ने बाइक से उसका पीछा कर चालक सहित फतेहाबाद के पास कैंटर पकड़ लिया और बसई अरेला पुलिस के हवाले कर दिया। 

हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आगरा-बाह मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बसई अरेला नवीन कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। 

करीब दो घंटे बाद क्षेत्राधिकारी पिनाहट वीएस वीर कुमार कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कैंटर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। बसई अरेला पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें