फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: गोवंश की दुर्दशा देख कराह उठेगा आपका दिल, दो दिन से हैं भूखे, हरा चारा, न भूसा

Sat, 19 Nov 2022 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मलावन गोशाला में गोवंश की देखरेख में लापरवाही हो रही है, जबिक पांच से ज्यादा कर्मचारी देखरेख में यहां लगे हैं। दो दिन से हरे चारे की बात तो दूर भूसा तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
गौशाला का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन स्थित गोशाला में गोवंश की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। दो दिन से हरे चारे की बात तो दूर भूसा तक उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण गाय भूखी हैं, जबकि यहां पर पांच से अधिक कर्मचारी देखरेख में लगे हैं।

विज्ञापन


विकास खंड सकीट स्थित मलावन में बनी गोशाला की शनिवार को अमर उजाला टीम द्वारा पड़ताल की गई, तो यहां पर शाम चार बजे तक हरा चारा गोवंश को मुहैया नहीं कराया गया। यहां पर करीब 320 गोवंश रहते हैं। इनकी देखरेख के लिए पांच कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं सफाई के लिए तीन सफाई कर्मचारी अलग से तैनात हैं। उसके बाद भी गोवंश भूखे प्यासे घूमने को मजबूर हैं। जब कर्मचारियों से पूछा गया तो बताया कि दो दिन से हरा चारा नहीं आया है। पहले जो बचा हुआ था वह खिला दिया है। 

वहीं भूख से व्याकुल गोवंश का हाल भी बेहाल था। एक गाय बीमार पड़ी थी, जबकि एक गाय लंपी बीमारी की शिकार थी और शरीर पर घाव हो गया था, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। 

सोरों से आता है हरा चारा

गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए एक संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। संस्था जिला कासगंज सोरों की है, करीब 40 किमी दूर संस्था होने की वजह से कभी भी समय पर हरा चारा गोशाला में नहीं पहुंचता है। संस्था मनमाने तरीके से गोवंश को हरा चारा मुहैया करा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Firozabad Murder:  एक साल पत्नी की तरह रही प्रेमिका, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग

की जाएगी जांच 

प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि कासगंज की एक संस्था को भूसा और हरा चारा मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी गई है। भूसा की जगह हरा चारा ही दिया जा रहा है। शनिवार को हरा चारा आने में देरी होने की बात कही गई है। संस्था की ओर से देरी की जा रही है, इसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें