मैनपुरी। सिंधिया तिराहा के पास शुक्रवार की रात एक ढाबा के बाहर खड़े ट्रक में रखी 45 हजार की नकदी और मोबाइल चोरी हो गया। चालक ने शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा फाजिलपुर निवासी शिववीर सिंह ट्रक चालक है। शुक्रवार को वह किशनी से 16 चक्का ट्रक में माल लादकर लाया था। शहर में इसे खाली करने के बाद सिंधिया तिराहा के पास एक ढाबे पर खाना खाकर सो गया। करीब एक घंटा बाद जब आंख खुली तो ट्रक के केबिन में में रखी 45 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी हो गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।