फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस चालक के घर में घुसे चोर, लाखों के माल पर किया हाथ साफ; सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 10 Mar 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस गया। अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम नगर में चोरों ने एक एंबुलेंस चालक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी विनोद ने बताया कि वह 100 फीट मार्ग स्थित ओम वाटिका में अपने भतीजे के विवाह समारोह में परिवार सहित गए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस गया। अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

रात में जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से नकदी और आभूषण गायब देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें