फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान के घर से नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव लधौली में बुधवार की रात्रि चोर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए। चोर घर में रखी नगदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर साथ ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लधौली के प्रधान सुरेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्य गांव बिजली के लो वोल्टेज होने की वजह से रात में मकान की छत पर सो रहे थे। रात्रि में चोर उनके घर में घुस गए और घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह उठकर जब वह छत से उतर कर आए तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो अलमारी में रखा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। प्रधान के घर चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। चोरी की सूचना प्रधान ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रधान ने बताया कि चोर उनके घर से सोने व चांदी के आभूषण और नकदी साथ ले गए। मामले में उन्होंने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के घर चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें