फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में किसान के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के गांव नजरपुर में किसान के घर की कुंडी खोल कर चोर 50 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार की महिलाएं रिश्तेदार के यहां गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटे लाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात परिवार की महिलाएं रिश्तेदार के घर गई थीं। वह घर में कुंडी लगाकर पशुओं की रखवाली के लिए पशुशाला के पास सो गया था। सुबह घर आने पर सामान बिखरा मिला। घर में धान बिक्री का रखा 50 हजार रुपये और जेवर चोर उठा ले गए थे। थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें