फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर एक्ट में 3 थानों में 17 आरोपियों पर दर्ज किए गए मामले

Sun, 01 Oct 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने क्षेत्र के शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के मामले दर्ज करने की कार्रवाई की है। तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग गैंगस्टर के मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

ढोलना के प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश गौतम ने 7 शातिर अपराधी मोहम्मद इमरान, आरिफ, रमेश चंद्र, रोहित, परमानंद, बबलू एवं सोनू कुमार निवासी बिलराम के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों पर गिरोह बनाकर अपराध करने का आरोप है। वहीं, गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने भी 6 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। इन सभी पर आपराधिक वारदातों का आरोप है। आरोपियों में रहीसुद्दीन, सलामत, सलाउद्दीन, मोहम्मद मियां, नजमुल, रिजवान निवासीगण धवा हैं। गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने यह मामला दर्ज कराया है। वहीं पटियाली थाने में गैंगस्टर के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने अपराध की दुनिया में सक्रिय बसरुद्दीन निवासी नगला घुंडी थाना कंपिल, परवेज अंसारी, कल्लू अंसारी, नैकू अंसारी निवासीगण भरगैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें