फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, एक्सप्रेसवे से पकड़ा गया ट्रक; केस हुआ दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 09:35 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त हो गया है। आगरा में यूरिया ले जा रहा ट्रक पकड़ा गया। मामले में केस दर्ज कराया गया है। 
 
विज्ञापन
यूरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यूरिया की कालाबाजारी के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बमरौली कटारा थाना में उर्वरक निरीक्षक व कृषि विभाग की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उर्वरक निरीक्षक गुफरान अहमद की तहरीर पर आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर यूरिया से लदे एक ट्रक शनिवार को पकड़े जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। यह ट्रक फतेहाबाद रोड से एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर महल बादशाही गांव के पास रोका गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में लदा यूरिया अलीगढ़ से कुंडौल ले जाया जाना था, लेकिन रास्ते में इसकी हेराफेरी कर अधिक दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

 कृषि विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में सरकारी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। इस मामले में बमरौली कटारा थाने में आगरा के जीवनी मंडी की एक फर्म, सेवला गौरव बमरौली कटारा की एक फर्म, एत्मादपुर मदरा की एक फर्म, ट्रक चालक लाखन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें