फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई छात्र की हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- भोगांव रोड पर 27 दिसंबर को मिला था शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जनपद एटा के रहने वाले आईटीआई के छात्र की हत्या के मामले में पिता ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। छात्र का शव 27 दिसंबर को भोगांव रोड पर पड़ा मिला था। अभी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

एटा के गांव माचे खिरिया निवासी रनवीर सिंह का पुत्र अजय कुमार उर्फ जोगिंदर सिंह मैनपुरी में रह कर आईटीआई कर रहा था। वह जेल चौराहे के पास एक किराए के घर में रह रहा था। 27 दिसंबर की दोपहर उसका शव भोगांव रोड पर ईसीईएच परिसर में पड़ा मिला था। उसके सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट की वजह से मौत होना पाया गया है। अंतिम संस्कार आदि कर्म करने के बाद सोमवार को मृतक छात्र के पिता रनवीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही खुलासा करने के साथ ही अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें