फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान में नकब लगाकर लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े

Mon, 30 Dec 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला रते में हुई वारदात, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला रते स्थित एक मकान में चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से चोरी गए माल आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव नगला रते निवासी कैलाश चंद्र रविवार को अपने पिता की अस्थि विसर्जन के लिए फर्रुखाबाद गए थे। पत्नी ज्योति बच्चों के साथ घर में अकेली थीं। रविवार की रात को सभी बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने रात को मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाया और कमरे में दाखिल हो गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। घर में सो रही महिला को वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर जब कमरे में जाकर देखा तो अलमारी को खुला देख चीख निकल गई। सारा सामान कमरे में इधर उधर बिखरा पड़ा था। लॉकर में रखे करीब 4 लाख के जेवर, 50 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 5 लाख का सामान चोरी हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने अलमारी से फिंगर प्रिंट उठाए। थानाध्यक्ष अनुज चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें