फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या के मामले में तीन पर केस दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या के मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गोला बाजार निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजन की ओर से तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी खुशबू (21) का आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लाेगों के आने पर ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। इसके बाद मायके वाले शव को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे थे। पुत्री की तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता नरेश पाल निवासी गावं सोहार जनपद एटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। 10 जुलाई को पुत्री के फोन के बाद वह उसकी ससुराल गोला बाजार आए थे। पुत्री साथ चलने की बात कह रही थी। तभी सास ने उसे रोक लिया था। रात के समय पति रिषभ, सास सुनीता और देवर प्रशांत पाल ने पुत्री को तेजाब पिला दिया। इलाज के दौरान पुत्री ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसरा जांच के लिए भेजा
परिजन के आरोप के बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए रविवार को खुशबू का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें