फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला... सात नामजद, गांव में पीएसी तैनात; तीन आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 19 Dec 2023 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में सात आरोपी नामजद किए गए हैं। गांव में पीएसी तैनात है। तीन आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन
थाना शमसाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जमीन के विवाद में दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तनातनी के मद्देनजर गांव में पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक पक्ष के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र में एत्मादपुर अजनेरा के हबीब खान (75) की शनिवार को मौत हो गई थी। शव दफनाने की जमीन के लिए विवाद हो गया था। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया था। रविवार की शाम को उसी विवाद जमीन की जुताई करने पर वकील और दूसरे पक्ष के राम निवास के बीच मारपीट हो गई। 

पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने घायल शकील और वकील को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने वकील, शकील, मुन्ना, गुलाम मोहम्मद, राम निवास, शक्ति, कुशल के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई। सोमवार को थाना पुलिस भी गश्त करती रही।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विरेश पाल गिरि ने बताया दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के साथ सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के वकील, शकील और मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सोमवार को दिन में करीब 3:15 पर डीसीपी पूर्वी रवि कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी लोगों को शांति बनाए रखने का आह्वान किया। कहा यदि कोई अराजकता करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें