फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 14 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव ककरारा में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस पर हुए हमले के मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया है। दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाही के साथ हाथापाई की गई थी। धक्का-मुक्की में नाले में गिरने से दरोगा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गांव ककरारा में बृहस्पतिवार की शाम प्रदीप कुमार और विद्याराम पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस के सामने ही एक पक्ष के सेवाराम, रामवीर, प्रदीप, कुलदीप, मयंक, बबली, शांति देवी और दूसरे पक्ष के विद्याराम, राकेश, जनवेद, औसन सिंह, जितेंद्र, उर्मिला, शिवानी आपस में लडने लगे थे। दरोगा व सिपाहियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों पक्ष ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई, किसी तरह से भाग कर पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस़ ने दोनों पक्ष के 14 लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, गाली गलौज, जान से मारने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
महिला से अभद्रता का आरोप
एक पक्ष की महिला बबली द्वारा दरोगा पर थप्पड़ मारते हुए अभद्रता का आरोप लगाया गया। महिला के आरोप पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। महिला का आरोप था कि इसी हरकत के बाद ही दरोगा से खींचतान हुई थी।
विज्ञापन

इलाज के लिए गए दरोगा
नाले में गिरने से दरोगा के हाथ और पैर में चोट आई हैं। रात के समय उन्होंने घिरोर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया था। यहां एक्सरे आदि की व्यवस्था न होने के चलते शुक्रवार को दरोगा सुधीर हायर सेंटर में इलाज के लिए फिरोजाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें