फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष से धोखाधड़ी, पांच लाख हड़पे...धमकी के बाद दर्ज हुआ केस

Fri, 06 Jun 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में समान पार्टी के अध्यक्ष से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उनको धमकी भी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने हरियाणा की एक कंपनी के दो कर्मचारियों पर जमीन के सौदे के बहाने 5 लाख रुपये हड़पने और धमकाने का केस दर्ज कराया है। सिकंदरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुस्तफा क्वार्टर, सदर के कुलदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में उनसे एक परिचित के माध्यम से पलवल, हरियाणा की एक कंपनी के सुंदर भारद्वाज और शिव कुमार भारद्वाज मिले थे। उन्होंने सिकंदरा में एक जमीन दिखाकर उसे खरीदने के लिए कहा। जमीन का सौदा 8 करोड़ में तय हुआ। पांच लाख रुपये नगद दिए।

कंपनी के मालिक से भी बात करा दी। बाद में पता चला कि जमीन दूसरे फर्म की है। इसके बाद भारद्वाज ने कहा कि इस जमीन को उनकी कंपनी के नाम दाखिल खारिज करा दो। उन्होंने धनराशि खर्च करके इस जमीन का हस्तांतरण करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाया, जान से मारने की धमकी दी। सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें