रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, इसमें कई लोग मिल कर मीट को काट रहे हैं। वहीं, पास ही कुछ महिलाएं भी बैठी हुईं हैं। वीडियो में जहां मीट काटा जा रहा है। वहां संकरी गली दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो एक मिनट सात सेकेंड की है।
मामले में एसीपी पियूष राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो पुरानी है या नई, इसके जांच के आदेश दिए हैं। सत्यता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।