फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस पर फायरिंग के आरोपी पर जानलेवा हमले का केस दर्ज, युवती करता था ब्लैकमेल

Sun, 11 Sep 2022 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। युवती का उसने अश्लील वीडियो बनाया था, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के आगरा गेट बस स्टैंड के समीप शनिवार को पुलिस पर फायरिंग करने वाले दुष्कर्म के आरोपी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई दक्षिण पुलिस ने शिकोहाबाद में तैनात उपनिरीक्षक की तहरीर पर की है। शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू निवासी योगेश यादव ने उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने के साथ ही उसके साथ शिकोहाबाद स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया था। इस बीच आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही उसको ब्लेकमैल करना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही आरोपी युवक ने युवती से पैसे भी हड़पे थे।

 शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को खोज रही थी। इसी बीच शनिवार को मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी को दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित आगरा गेट बस स्टैंड के पास से पकड़ा तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बालबाल बच गए थे। देर शाम दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी योगेश यादव के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के खिलाफ शिकोहाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें