फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उप निबंधक सदर सहित सात पर धोखाधड़ी से धर्मशाला बिक्री का केस दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उप निबंधक सदर वीरेंद्र बहादुर स्वर्णकार सहित सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। इन पर एक व्यक्ति की पुश्तैनी धर्मशाला को सांठगांठ कर धोखाधड़ी से बेचने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

कमलेश सिंह निवासी लाल सिंह मानसिंह बिल्डिंग, मुंबई ने यह केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी धर्मशाला स्टेशन रोड सदर कोतवाली मैनपुरी में है। इसके आधे हिस्से के स्वामी पिता हरनाम सिंह थे। पिता की मृत्यु के बाद स्वामित्व उनके पास आ गया। आधे हिस्से के स्वामी चाचा गंगा सिंह की मृत्यु के बाद उनके चार पुत्र ईश्वर सिंह, दिग्विजय सिंह, किशोर सिंह और भूपेंद्र सिंह का स्वामित्व हुआ। चचेरे भाइयों ने देखरेख की एवज में पूरी धर्मशाला पर कब्जा कर लिया। इसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें स्टे लगा हुआ है।
इसके बाद भी चचेरे भाइयों ने धर्मशाला का हरीराज सिंह चौहान निवासी सरला धाम, रेलवे स्टेशन रोड के नाम बैनामा कर दिया। इसमें गवाह संदीप सिंह निवासी स्टेशन रोड सरला धाम वाली गली के अलावा अग्नेश द्विवेदी स्टांप विक्रेता, कलेक्ट्रेट मैनपुरी, उप निबंधक सदर वीरेंद्र बहादुर स्वर्णकार की सांठगांठ रही। फर्जी बैनामे के आधार पर हरिराज सिंह चौहान ने धर्मशाला में रखे पीतल व तांबे के करीब 20 बर्तन, भगवान लक्ष्मी-गणेश की चांदी की प्रतिमा चुरा ली। शिकायत करने पर हरीराज सिंह चौहान ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई न करने के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें