फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चे को फटकार लगाना पड़ा भारी, स्कूल पहुंचे परिजनों ने शिक्षिका से की ऐसी हरकत; मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 07:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपियों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़ व मारपीट कर दी। पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दबंगों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़ की और विरोध में पिटाई की थी। मामले में पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यहां का है मामला 

क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी। इस दौरान कॉपी नहीं दिखाने पर एक बच्चे को फटकार लगा दी। बच्चा अपने परिजन को विद्यालय में बुला लाया। आरोप है कि दबंग परिजन शिक्षिका से गाली गलौज और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर शिक्षिका को पीटा। पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने दो दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान की दर्दनाक मौत: थ्रेशर में फंसे दोनों हाथ, शरीर के हो गए कई टुकड़े; मंजर देख कांप गए लोग

ग्रामीण बना रहे राजीनामा का दबाव 

इधर, ग्रामीण शिक्षिका पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि प्रकरण में सुखवीर, भूपेंद्र, हीरा एवं एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें