फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए 12.98 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Sep 2022 07:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर एक गार्ड से12.98 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
थाना सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 12.98 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगला काछियान, मुस्तफा क्वार्टर निवासी साहब सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मथुरा के जमुनापार के रहने वाले डोरीलाल शर्मा, अंगूरी देवी उर्फ रामवती और सुनील उर्फ गुड्डा को नामजद किया। साहब सिंह एएससी सप्लाई डिपो से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं।

बिजली विभाग में जान पहचान का दिया था हवाला 

उन्होंने पुलिस को बताया कि परिचित डोलीलाल शर्मा उनके घर आए थे। उन्होंने बिजली विभाग में जान पहचान का हवाला दिया। इसके बाद किसी की भी नौकरी लगवाने का आश्वासन देने लगे। उनसे रिश्तेदारों के बच्चों की नौकरी के लिए बात की। 10 सितंबर 2021 को तीनों आरोपी घर आ गए।

प्रति व्यक्ति मांगे साढ़े छह लाख रुपये 

आरोप है कि साहब सिंह ने अपने बेटे संजय और रिश्तेदार किरावली निवासी थान सिंह के बेटे देवेंद्र की नौकरी के लिए बात की। उन्होंने एक व्यक्ति की साढ़े छह लाख रुपये में नौकरी लगवाने आश्वासन दिया। एक साल में ज्वाइनिंग कराने की बात कही। इस पर साहब सिंह और थान सिंह राजी हो गए। उन्होंने अपने-अपने बेटों के 12.98 लाख रुपये दे दिए। मगर, नौकरी नहीं लग सकी। इस पर रकम वापस मांगी।  

सदर थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा 

डोरीलाल ने 12 लाख रुपये के चेक दे दिए। मगर, चेक से रकम नहीं मिल सकी। इसके बाद रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें