सहावर। क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। एएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोरी को शीघ्र बरामद करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
क्षेत्र के एक गांव से बीते 31 मई की सुबह एक किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई। जब वह वापस नहीं आई तो परिजन को चिंता हुई। परिजन से संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। तलाश करने के दौरान पिता को जानकारी हुई कि उसे गांव के ही ताराचंद्र, जगतपाल और श्याम उसे अगवा कर ले गए हैं।
जिसकी जानकारी पिता ने कोतवाली में पहुंचकर किशोरी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर आरोपियों के खिलाफ दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मामले को संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी को बरामदगी के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने लोकेश भाटी ने बताया पुलिस सर्विलांस की मदद लेकर बरामदगी के प्रयास कर रही है।