कागजात पर हस्ताक्षर कराकर दे दिए नियुक्त पत्र
बाकी रकम नौकरी लगने पर देने की बात कही। सितंबर 2020 में कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। एक महीने में नौकरी का आश्वासन दिया। नियुक्ति पत्र भी दिए। तीन महीने बाद में पता चला कि तीनों ने कई और लोगों से धोखाधड़ी की है। इस पर उनसे रकम वापस मांगी, लेकिन तीनों तब से टालमटोल कर रहे हैं।
पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर जांच की गई। शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि केस में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
होमगार्ड ने कर ली थी खुशी
सदर क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने का यह दूसरा मामला आया है। पिछले दिनों हरीपर्वत क्षेत्र में तैनात होमगार्ड ने खुदकुशी की थी। उनसे बेटों की फौज में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। उनसे 24 लाख रुपये लिए गए थे। चार लोगों को नामजद करते हुए थाना सदर में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।