फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में छात्र को डंडे से पीटा...नाक से बहा खून, पुलिस ने दर्ज किया केस, शिक्षक निलंबित

Sun, 31 Aug 2025 02:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्कूल के छात्र के बेहोश होने की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे। तब घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि शिक्षक ने परिजन से भी अभद्रता की। मामले में शिकायत की गई है।
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बरहन के गांव बांधनू में जूनियर हाई स्कूल के छात्र की प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने पिटाई कर दी। आरोप है कि चोट लगने से छात्र की नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। जानकारी पर पीड़ित छात्र की मां स्कूल पहुंची तो प्रधानाध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता की। मां की शिकायत पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बांधनू में जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय आमने सामने हैं। प्रेमलता पत्नी सर्विंद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सचिन जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के हेड सुशील कुमार सूर्यवंशी ने बेटे सचिन को अपने विद्यालय में बुलाकर डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। 

 
विज्ञापन

बेटे के स्कूल में बेहोश होने की जानकारी मिलने पर वह स्कूल पहुंची। पिटाई की पूछने पर प्रधानाध्यापक अभद्रता करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे से मारपीट करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शिक्षक को किया निलम्बित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा जितेंद्र गोंड ने खंड शिक्षाधिकारी की आख्या पर निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में आरोपी शिक्षक खंड शिक्षा कार्यालय खंदौली से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की विस्त्तृत जांच खंड शिक्षाधिकारी जैतपुर शेष बहादुर सरोज को सौंपी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें