फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक अधिवक्ता पर कर दी ऐसी टिप्पणी, फंस गई नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर; केस हुआ दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के न्यू आगरा थाने में एक अधिवक्ता की शिकायत पर नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा में अधिवक्ता ने नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला के पति पर दर्ज मामले में वह पैरवी कर रहे हैं। इस पर महिला ने इंस्टाग्राम पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी के वीडियो पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन


न्यू आगरा के निर्भय नगर निवासी देवेंद्र यादव उर्फ दीपक अधिवक्ता हैं। देवेंद्र ने बताया कि वह अपने गांव की चाची मुस्कान यादव के मामले में थाना चित्राहाट में पैरवी के लिए जाते हैं। उस मामले में नोएडा के हेवतपुर गौर सिटी निवासी श्याम यादव भी नामजद हैं।

श्याम की पत्नी संजना यादव ने अपने दो इंस्टाग्राम आईडी से उनकी फोटो लगाकर अभद्र बातें कहते हुए वीडियो पोस्ट किए। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें