फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बसपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का पहला केस, जानिए पूरा मामला

Thu, 14 Mar 2019 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में आचार संहिता उल्लंघन का पहला केस दर्ज हुआ है। इसमें बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज सोनी को नामजद किया गया है। उन्होंने अपने वाहन पर पार्टी के झंडे लगाए थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही प्रचार भी शुरू हो गया है। हालांकि, अभी राजनीतिक दलों की ओर से किसी भी प्रत्याशी को घोषित नहीं किया है। लोग जनसंपर्क तक करने लगे हैं, लेकिन आचार संहिता के नियमों को भूल रहे हैं। 

मंगलवार को बसपा के आगरा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज सोनी का वीडियो वायरल हुआ था। वो प्रकाश नगर पहुंचे थे। उनकी गाड़ी पर दो झंडे लगे थे। एक बसपा तो दूसरा सपा का था। उनके समर्थक भी साथ चल रहे थे। उनके हाथ में पार्टी के बैनर थे। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी केपी सिंह ने नोटिस जारी किया था। उन्होंने आठ घंटे में जवाब मांगा था। बुधवार को मामले में केस दर्ज कर लिया गया। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज सोनी ने झंडा लगाने की अनुमति नहीं ली थी। उनके खिलाफ धारा 171 एच में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें