नदरई गेट बाजार, बारहद्वारी, सोरों गेट और बिलराम गेट बाजारों में जुलूस निकालने की कोई परंपरा नहीं थी, लेकिन गंदा नाला क्षेत्र के मुस्लिम युवा जुलूस निकालते हुए बड्डूनगर की ओर चले गए। बाजार में अन्य लोग भी अचानक बिना परंपरा के निकले जुलूस को लेकर भौचक्के थे। डीएम, एसपी से मिले प्रतिनिधि मंडल में बजरंग दल सह संयोजक कुशाग्र सारडा, ओमकार सैनी, नगर सुरक्षा प्रमुख अमित सक्सेना, बलोपासना प्रमुख सागर गुप्ता, सह बलो पासना प्रमुख तरूण गुप्ता आदि शामिल रहे।
कासगंज। नदरई गेट बाजार, बारहद्वारी, सोरों गेट और बिलराम गेट बाजारों में जुलूस निकालने की कोई परंपरा नहीं थी, लेकिन गंदा नाला क्षेत्र के मुस्लिम युवा जुलूस निकालते हुए बड्डूनगर की ओर चले गए। हिंदू वादी लोगों ने नई परंपरा शुरू होने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। जिसे गंभीरता से लेते हुए दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के गैर परंपरागत तरीके से जुलूस निकालने के मामले में केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शहर में जुलूस ए मोहम्मदी सर्कुलर रोड बड्डूनगर क्षेत्र में निकाले जाने की परंपरा है। शहर के बाजारों में बिना पंरपरा के जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला। बिना परंपरा और बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने पर हिंदूवादी लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। डीएम, एसपी को बिना परंपरा के निकाले गए जुलूस की शिकायत की। बाजार में अन्य लोग भी अचानक बिना परंपरा के निकले जुलूस को लेकर भौचक्के थे। हिंदू संगठनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विश्व हिंदू परिषद एटा और कासगंज के विभागाध्यक्ष अरविंद चौहान, जिला मंत्री सुखवीर पुंढीर, बजरंग दल जिला संयोजक अम्बरीश वशिष्ठ ने डीएम, एसपी से मुलाकात कर बताया कि बारह वफात पर कभी भी मुख्य बाजार से होकर जुलूस नहीं निकाला गया है। नई परंपरा शुरू की गई है, जबकि कोई भी नई धार्मिक परंपरा शुरू नहीं की जा सकती। डीएम, एसपी ने हिंदू वादी नेताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया। शहर के सराफा कारोबारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि कभी भी बाजार से जुलूस नहीं निकलता। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाजार में अन्य लोगों ने भी बाजार से जुलूस निकाले जाने पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। डीएम, एसपी से मिले प्रतिनिधि मंडल में बजरंग दल सह संयोजक कुशाग्र सारडा, ओमकार सैनी, नगर सुरक्षा प्रमुख अमित सक्सेना, बलोपासना प्रमुख सागर गुप्ता, सह बलो पासना प्रमुख तरूण गुप्ता आदि शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों में अनीश अहमद एवं तौसीफ निवासी रेलवे रोड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।