फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC/ST एक्टः ताजनगरी को जलाने वाले 10 हजार अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, 29 गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 4
उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 30 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 29 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन मुकदमों में 10 हजार अज्ञात आरोपी हैं। चार हजार जिला पुलिस की ओर से दर्ज केस में और छह हजार रेलवे पुलिस की ओर से लिखी गई एफआईआर में। इनके अतिरिक्त 72 लोग शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें भी जमानत नहीं मिली। 
विज्ञापन

2 of 4
उपद्रवियों ने डीएम कार्यालय पर मचाया तांडव - फोटो : अमर उजाला
अभी और भी केस दर्ज कराए जा सकते हैं। मुकदमों में बेहद संगीन धाराएं लगाई गई हैं। जानलेवा हमला, लूट, आगजनी, डकैती, तोड़फोड़ की धाराएं हैं, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट, राष्ट्रीय क्षति अधिनियम भी लगाए गए हैं। रेलवे ने तीन केस दर्ज किए हैं। यह पटरी उखाड़े जाने के मामले में हैं। इनमें लगभग 6000 आरोपी हैं। सबसे ज्यादा केस सदर बाजार थाना में दर्ज किए गए हैं। ये ग्वालियर रोड पर हुई हिंसा के हैं। यहां बुंदू कटरा पुलिस चौकी फूंक दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
तीन बाइकों में आग लगाई गई थी। इनके अलावा राहगीरों के कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए गए थे। रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की गई थी। रावली के बवाल में नाई की मंडी में आठ केस दर्ज किए गए हैं। यहां पुलिस पर हमला किया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
उपद्रवियों पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
अभी और केस दर्ज किए जा सकते हैं। लोग तहरीर दे रहे हैं। होटलों में तोड़फोड़ के मामलों में भी केस दर्ज कराए जा सकते हैं। एत्माद्दौला में भी लोग केस दर्ज कराने के लिए पुलिस से मिलने के लिए आए। यहां टेढ़ी बगिया पर राहगीरों को पीटा गया था। लूटपाट भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें