फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा, गिरफ्तार नेताओं को पुलिस लाइन में रखा

Wed, 20 May 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • विवेक बंसल, प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को भी गिरफ्तार किया
  • गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को पुलिस लाइन में रखा, बाहर डटे रहे कांग्रेसी
विज्ञापन
कार में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस की बसों को जिले में अनुमति नहीं मिलने पर राजस्थान की सीमा पर धरना देकर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट लगाया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और विवेक बंसल को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित आदि नेता भी धरने पर बैठ गए थे। उनकी अधिकारियों से झड़प भी हुई। काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद भी जब वे धरने से नहीं उठे तो पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगरा भेज दिया।


इन सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है। एफआईआर में अजय सिंह लल्लू और विवेक बंसल नामजद और आठ अज्ञात हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस लाइन में रखा गया है। यहां देर रात तक कांग्रेसी बाहर डटे रहे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि केस में महामारी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान जाने से भी रोका

गिरफ्तारी से पहले सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को राजस्थान की सीमा में जाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी तीनों गाड़ियों को वापस कर दिया। दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश की तो यहां भी पुलिस ने रोक दिया। हालांकि बाद में उनकी गाड़ी को आगे जाने दिया और साथ की दो गाड़ियों को वापस कर दिया गया।

अजय कुमार लल्लू के साथ आईं तीन गाड़ियों को वापस आगरा भेजने के लिए पुलिस पीछे आई। प्रदेश अध्यक्ष टोल प्लाजा से चकमा देकर मंडी मिर्जा खां होते हुए बॉर्डर पर जाने की कोशिश में थे लेकिन रास्ते में इंस्पेक्टर राजकमल बालियान ने उन्हें रोक लिया। एसपीआरए रवि कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को निकलने दिया गया जबकि दो गाड़ियों को वापस भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में बे'बस' श्रमिकों की घर वापसी पर सियासी जंग, यूपी-राजस्थान बॉर्डर बना अखाड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें